{"_id":"5b06f7a54f1c1b916e8b466c","slug":"11527183269-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज पुलिस का अलीगढ़ में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज पुलिस का अलीगढ़ में डेरा
Updated Thu, 24 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
kasganj
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सहावर और अमांपुर की डकैती की घटनाओं के छह बदमाशों की अलीगढ़ की पुलिस की मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से जिले की पुलिस का अलीगढ़ में डेरा है। अभी की इन वारदातों के मामले के छह और बदमाश वांछित हैं जिनकी गिरफ्तारी की कोशिशों में पुलिस की कई टीमें लगीं हैं।
डकैती की वारदातों में जिले में चार लोगों की हत्या हुई। सहावर के नबी नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर लूट और हंस नगर में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया। अमांपुर के मौहल्ला ददवारा में बदमाशों ने चंद्रपाल की हत्या कर अन्य परिवारीजनों को घायल कर दिया और लाखों की लूट की। डकैती की इन बड़ी घटनाओं को लेकर दहशत का वातावरण बना हुआ है। हालांकि 4 बदमाश अब तक मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। दो बदमाशों की बरेली पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी है। अभी 6 बदमाश फरार हैं। बावरिया छैमार गिरोह का सरगना भीका बुधवार को अलीगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। इसके बाद से अलीगढ़ में जिले की पुलिस का डेरा। सहावर के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार एवं थाना प्रभारी अलीगढ़ गए हुए हैं। अन्य पुलिस टीमें भी अलीगढ़ में मौजूद हैं। अलीगढ़ पुलिस के पास गिरोह से जुड़ी कई सटीक सूचनाएं हैं। इन सूचनाओं को जिले की पुलिस भी जुटा रही है। अलीगढ़ पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी हैं, लेकिन जिला पुलिस के सामने बदमाशों से डकैती के माल की बरामदगी बड़ी चुनौती बनी हुई है। डकैती पीड़ित परिवार के लोग लगातार माल बरामदगी की मांग भी उठा रहे हैं।
बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा कसा हुआ है। 6 फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुईं हैं। शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी और माल की बरामदगी भी की जाएगी। पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डीआईजी