फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हंगामे के बीच नगर पालिका बोर्ड बैठक में 59.2 करोड़ का बजट पास

हंगामे के बीच नगर पालिका बोर्ड बैठक में 59.2 करोड़ का बजट पास

Sat, 21 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के बीच नगर पालिका बोर्ड बैठक में 59.2 करोड़ का बजट  पास
मैनपुरी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक देर शाम पांच बजे नगर पालिका कार्यालय में आयोजित की गई। हंगामे और नोकझोंक के बीच बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 59.2 करोड़ का बजट पारित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए बजट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बजट को लेकर कुछ मुद्दों पर तो सभी सभासदों ने सहमति दिखाई, लेकिन कुछ लोगों के निजी कार्य के लिए बजट की बात हुई तो आधे से अधिक सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। बैठक में विरोध के चलते कुछ निजी कार्यों के लिए सहमति नहीं बनी। पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी ने बताया कि सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 59 करोड़, दो लाख, सात हजार के बजट का प्रस्ताव पारित हो गया है।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक में सदर विधायक राजकुमार यादव, ईओ धर्मराज सिंह, सभासद विश्वनाथ यादव, मधु यादव, मीनू सिंह, देव कुमार भारद्वाज, राजीव मिश्रा, कल्पना यादव, संजय यादव, दीपू गोस्वामी, धनेश वर्मा, रामा देवी, राजेंद्र पहलवान, राजकिशोर सक्सेना, शिवानी गुप्ता सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed