{"_id":"5ad9fff74f1c1b64098b585d","slug":"11524236279-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स का टायर फटने से किसान की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स का टायर फटने से किसान की मौत, चार घायल
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार रात भिंडी से भरी मैक्स का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार किसान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
इटावा जिले की कोतवाली भर्थना अंतर्गत गांव मछरिया निवासी नरेश चंद्र (48) पुत्र हुकम सिंह साथी किसानों के साथ भिंडी की फसल मैक्स में भर कर आगरा सब्जी मंडी आ रहा था। नसीरपुर थाना क्षेत्र में धनपुरा के पास तेज रफ्तार मैक्स का टायर फट गया। टायर फटते ही मैक्स अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में मैक्स सवार चार किसान घायल हो गए, जबकि मछरिया निवासी किसान नरेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होते ही पीआरवी और हाईवे पेट्रोलिंग कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को संयुक्त अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। हादसे की खबर से परिजनों में चीख पुकार मच गई। घायलों में सुरेंद्र सिंह (30) पुत्र महाराज सिंह निवासी मछरिया, नंदकिशोर (32) पुत्र भारत सिंह और हरिओम (36) पुत्र बाबूराम निवासी गजनियापुर, रामसिंह (30) पुत्र समर सिंह निवासी चंदपुरा मौजा गलौनी थाना भर्थना इटावा शामिल हैं।