{"_id":"5ad74c1f4f1c1b87098b5236","slug":"11524059167-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से निजात दिलाती स्वच्छता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से निजात दिलाती स्वच्छता
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/अजीतगंज। ग्राम स्वराज अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। स्वच्छता रैली के साथ ही स्वच्छता जागरूकता बैठकें हुईं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण पर जोर दिया गया। स्वच्छ भारत दिवस पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने डुडगांव और मड़ापुर में स्वच्छता जागरूकता बैठकों में कहा ग्राम स्वराज योजना के तहत स्वच्छ भारत दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान को सभी गांवों में चलाने का है।
गड्डा खोदो और शौचालय जोड़ों के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने मैनपुरी विकास खंड की ग्राम पंचायत जवापुर के नगला छेड़ी में गड्डा खोदो, शौचालय जोड़ो अभियान की शुरुआत की। मॉडल टॉयलेट के निर्माण पर राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वच्छाग्रही और स्कूली बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली। पंचायत सचिव संतोष यादव, ग्राम प्रधान, खंड प्रेरक आशीष मिश्रा, नीतू पाठक मौजूद रहे। विकास खंड घिरोर के नाहिली, मधन, चीतई, ताहरपुर, औंछा में खंड विकास अधिकारी रामप्रसाद, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश दुबे, खंड प्रेरक रंजना, पंचायत सचिव सियाराम, गौरव, सुखवीर ने स्वच्छता बैठकों और स्वच्छता रैलियों का आयोजन कराया।
वहीं अजीतगंज के विकास खंड जागीर में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जागीर के एडीओ पंचायत सुनील जौहरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। रैली के साथ जागरूकता संबंधी बैनर लेकर अधिकारी और कर्मचारी भी रैली में शामिल हुए। बुधवार को जागीर ब्लाक की ग्राम पंचायत मंछना में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ब्लाक जागीर के एडीओ पंचायत सुनील जौहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
बच्चे स्वच्छता और शिक्षा के लिए जागरूक करने वाले लिखे हुए नारों की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के माध्यम से सभी को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान रामरतन दिवाकर ने आभार जताया। ग्राम प्रधान रामरतन दिवाकर, पंचायत सचिव डीडी पांडेय, प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र, खंड प्रेरक कुलदीप कुमार, हिमांशू सिंह, रोजगार सेवक बसंत कुमार, स्वच्छताग्राही अनमोल कुमार, मेदेपुर प्रधान उदयवीर सिंह मौजूद रहे।