फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नगला खंगर में किसान की सदमे से मौत

नगला खंगर में किसान की सदमे से मौत

Sun, 15 Apr 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगला खंगर में किसान की सदमे से मौत
फिरोजाबाद/सिरसागंज। फसल की बर्बादी से सदमे में आए नगला खंगर निवासी किसान की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल आंधी-तूफान में बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन


नगला खंगर निवासी चंदन सिंह (65) पुत्र बदन सिंह ने पांच बीघा गेहूं की फसल बोई थी। गत दिवस तेज आंधी एवं तूफान के साथ बारिश होने के कारण उसकी गेहूं की फसल पूरी तरह से खेत में बिछ गई। चंदन सिंह शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए तो फसल की बर्बादी देख उन्हें सदमा लग गया। घर पहुंचने पर उनकी हालत खराब हो गई। किसान के बड़ा बेटा देवेंद्र सिंह ने उन्हें सिरसागंज उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन


वहां हालत में सुधार होने पर उन्हें घर वापस ले आए। देर शाम उनकी फिर से हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसएसआई थाना नगला खंगर ने बताया कि सदमे से किसान की मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई सूचना आएगी तो जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे तहसील क्षेत्र में आंधी एवं तूफान से फसलों को इतनी हानि नहीं हुई है कि मुआवजा की श्रेणी में आते हों। लेकिन जिस किसान की सदमे से मौत होने की बात सामने आ रही है उसके परिजनों से मैंने खुद पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था। ताकि सहायता राशि मिल सके। लेकिन परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed