फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किश्तों में बिजली का बिल जमा कर सकेंगे ग्रामीण बकाएदार

किश्तों में बिजली का बिल जमा कर सकेंगे ग्रामीण बकाएदार

Mon, 05 Mar 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
किश्तों में बिजली का बिल जमा कर सकेंगे ग्रामीण बकाएदार
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग ने ग्रामीण के बड़े बकाएदारों की मुश्किल को कम कर दिया है। एक मुश्त बकाया बिल जमा करने के झंझट से मुक्ति देते हुए उन्हें मासिक किश्तों में बकाया बिल जमा करने की छूट दे दी है।
विज्ञापन


उप्र पावर कॉरपोरेशन हर साल करोड़ों के बकाया बिल के लिए एक मुश्त समाधान योजना लागू की जाती है। गत वर्ष 100 सरचार्ज माफी के साथ दो माह के लिए एमनेस्टी योजना लागू की गई थी। योगी सरकार ने वर्ष 2018 में एमनेस्टी योजना लागू नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण क्षेत्र के बकाएदारों को सरचार्ज में छूट का लाभ नहीं मिल सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी को देखते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के एमडी एसके जैन ने बकाया बिल का किश्तों में भुगतान करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने कहा है ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्युत बकाएदार आसान किश्तों में अपना विद्युत का बकाया बिल जमा करा सकते हैं। वर्तमान बिल के साथ घरेलू बकाएदारों को बकाये की 10 प्रतिशत तथा निजी नलकूप के बकायेदारों को बकाये की 20 प्रतिशत राशि जमा कराने की सुविधा प्रदान की गई है।

शेष एरियर की धनराशि को छह समान किश्तों में प्रतिमाह जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विद्युत बकाए पर नियमानुसार देय सरचार्ज समान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed