{"_id":"5a81d4174f1c1bd34b8b84d5","slug":"11518457879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री के पर्स से सोने का हार और नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री के पर्स से सोने का हार और नगदी उड़ाई
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। ऑटो सवार महिलाओं ने एक महिला यात्री के पर्स में रखा सोने का हार और सात हजार रुपये पार कर दिए। वारदात के बाद चालक ने चालक दंपति को रास्ते में उतार कर ऑटो लेकर भाग गया। जब दंपति ने पर्स देखा तो उसमें से सोने का हार और कैश गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव श्यारमऊ रामलाल निवासी उमेशादेवी अपने पति चंद्रपाल के साथ सागर एंक्लेव निवासी बुआ के घर आई थी। उमेशादेवी ने बताया कि बुआ से साढ़े तीन तोले सोने का गले का हार और सात हजार रुपये लेकर पर्स में रखने के बाद वो ऑटो से स्टेशन जा रही थी।
पहले से ही ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने रास्ते में उल्टी का बहाना कर उमेशादेवी के पर्स में रखा सोने का हार और सात हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि जैसे ही महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया वैसे ही आटो चालक ने दंपति से कहा कि इन्हें उल्टी हो रही है आप नीचे उतरो।
विज्ञापन
जैसे ही दंपति आटो से उतरा वैसे ही चालक ऑटो तेजी से स्टेशन की ओर भगा ले गया। महिला ने पर्स खुला देखा तो उसके होश उड़ गये। पर्स से सोने का हार और सात हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देने के अलावा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कहा महिला की तहरीर पर जांच हो रही है।