फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोहिनूर रोड पर दो पक्षों में फायरिंग, बालक धायल

कोहिनूर रोड पर दो पक्षों में फायरिंग, बालक धायल

Fri, 02 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोहिनूर रोड पर दो पक्षों में फायरिंग, बालक धायल
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के मोहल्ला नूरनगर गली नं. 19 में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से एक बालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नूरनगर गली नं. 19 निवासी वकील एवं जीशान के मध्य विवाद हो गया था। शुक्रवार को शाम को दोनों के बीच समझौते की बात चल रही थी। बातचीत के दौरान उनमें विवाद गहरा गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। एक गोली गली में खेल रहे कोहिनूर रोड नूरनगर गली नं. 20 निवासी मोहम्मद अल्तमस पुत्र मोहम्मद अफसार के पेट में लग गई।
विज्ञापन


वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मोहल्ले में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। बालक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कोहिनूर रोड स्थित नूरनगर गली नं. 19 में वकील एवं जीशान की बीच विवाद के दौरान बालक के गोली लगी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरगढ़। स्कूल जा रही छात्रा के महिलाओं ने बाल काट दिए। उसने घर पर आकर जानकारी दी। महिलाओं की तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। कसबा खैरगढ़ निवासी मानिकराम की दस वर्षीय बेटी शालू अपने दो भाइयों के साथ पढ़ने के लिए प्राथमिक स्कूल नं. एक में जा रही थी। रामलीला मैदान के समीप दो बुर्काधारी व एक धोती पहने महिला मिल गई। उन्होंने छात्रा के बाल काट लिए। शालू ने शोर मचाया तो महिला भाग निकलीं। शालू लौट कर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed