{"_id":"5a5e34fd4f1c1b8e268b4b77","slug":"11516123389-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल बाद भी अंकतालिका लेने नहीं पहुंचे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल बाद भी अंकतालिका लेने नहीं पहुंचे प्रधानाचार्य
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से संबद्ध कालेजों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही के कारण जिले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं डीआईओएस कार्यालय में धूल फांक रही हैं। वहीं, मॉर्कशीट के लिए छात्र-छात्राएं कालेजों के चक्कर काट रहे हैं, जिन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है। डीआईओएस जीएस राजपूत ने इस संबंध में 33 से अधिक कालेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर अंकतालिकाएं रिसीव करने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने दफ्तरों के अभिलेखों की जांच कराई तो उन्हें एक अलमारी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की संशोधित अंकतालिकाए रखी मिलीं। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी प्रकट की। डीआईओएस ने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए कि संबंधित कालेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजकर अंकतालिकाएं कालेजों में भेजी जाएं। डीआईओस ने प्रभारी लिपिक को निर्देशित किया कि यदि एक सप्ताह के अंदर संबंधित प्रधानाचार्य अंकतालिकाएं लेने नहीं आते हैं तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। डीआईओएस कालेज के रिकार्ड के अनुसार इन अंकतालिकाओं में वर्ष 2003 से लेकर 2017 तक के छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं शामिल हैं।
मैनपुरी। जिन कालेजों की संशोधित अंकतालिकाएं डीआईओएस कार्यालय में पड़ी हुई हैं। उनमें जैन इंटर कालेज करहल, राजकीय कन्या इंटर कालेज घिरोर, देव नागरी इंटर कालेज कुरावली, नेशनल इंटर कालेज भोगांव, गौतमबुद्ध इंटर कालेज आगरा रोड, एमएस वीडी ललूपुर, क्रिश्चियन इंटर कालेज मैनपुरी, मलिखान सिंह इंटर कालेज कुरावली, नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान, बीआर शिक्षा सदन चतुरीपुर, लल्लू सिंह इंटर कालेज कुरावली, चौधरी ऊभन सिंह इंटर कालेज कत्तरा, मुखिया रामदास इंटर कालेज जहाननगर, शिवराज सिंह इंटर कालेज गपकापुर, स्वामी संपूर्णानंद इंटर कालेज महादिया, एके इंटर कालेज बरनाहल, महारानी अवंतीबाई लोधी इंटर कालेज जसनपुर, डीएवी इंटर कालेज आलीपुरखेड़ा, आरसी कन्या इंटर कालेज मैनपुरी, प्रेम प्रयाग इंटर कालेज भोगांव, चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज मैनपुरी, मेजर जुगराज सिंह इंटर कालेज जासमई आदि शामिल है।
विज्ञापन
डीआईओएस जीएस राजपूत ने कहा कि मेरे द्वारा कालेज के रिकार्ड की जांच कराई जा रही थी। तब इस बात की जानकारी मिली। सभी अंकतालिकाओं के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। शीघ्र ही अंकतालिकाए कालेजों में भेज दी जाएंगी।