{"_id":"5a479cb24f1c1ba7668bd0b1","slug":"11514642610-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन दर्शन को आए श्रद्धालु से दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन दर्शन को आए श्रद्धालु से दो लाख की लूट
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में परिवार के साथ दर्शन करने आए श्रद्धालु को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। शक के आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
मूल रूप से सिकंदराराऊ निवासी राजीव शर्मा शुक्रवार को परिजनों और मित्रों के साथ वृंदावन के मंदिरों के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे।
शाम वे परिवार के साथ रुक्मिणी विहार स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग पर गाड़ी खड़ी कर सभी श्रद्धालुओं के साथ टेंपो से बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने गए। तभी रास्ते में चैतन्य विहार से लेकर गांव बुर्जा की ओर जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने तमंचे के बल पर टेेंपो को रुकवा लिया। बदमाश राजीव की पत्नी से सोने की चेन आईफोन और 55 हजार की नकदी सहित 2 लाख के सामान से भरा बैग लूट लिया।
बदमाश रुक्मिणी विहार कालोनी की ओर भागे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने टेंपो चालक से उनका पीछा करने के लिए कहा, लेकिन चालक ने टेंपो को दौड़ाने के बजाए गति कम कर दी। जिसके बाद बदमाश छटीकरा की ओर भाग गए । पुलिस ने शक के आधार पर टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।