फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुकानों में लगी आग से एक करोड़ का नुकसान

दुकानों में लगी आग से एक करोड़ का नुकसान

Fri, 29 Dec 2017 08:13 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
दुकानों में लगी आग से एक करोड़ का नुकसान
आग - फोटो : डेमो
मथुरा। कन्हैया क्लाथ मार्केट में लगी आग में करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है आग शाट सर्किट से लगी है।  कश्मीर वूलन सेंटर के मालिक हैप्पी सरदार ने बताया कि गुरुवार की देरशाम वह दुकान बंद करके होली वाली गली तक पहुंचे ही थे कि लोगों ने बताया कि दुकान में आग लग गई है। वह दौड़कर दुकान पर पहुंचे तब तक आग फैल चुकी थी। आग देखते-देखते बराबर बनी तीन फड़ की दुकान में भी फैल गई।
विज्ञापन


साड़ी और ऊनी कपड़ों की दुकान के मालिक अमर सिंह और अवतार सिंह दुकान पर मौजूद थे। उनके सामने ही दुकान में रखा माल आग से खाक हो गया। हैप्पी सरदार ने बताया कि उसका करीब 20 लाख और अवतार सिंह ने बताया कि उनका करीब 60 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया कि आग शार्ट सर्किट होने से लगी है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बैठक कर ऊर्जा मंत्री का घेराव की दी चेतावनी
मथुरा। होलीगेट के अंदर कन्हैया क्लाथ मार्केट में दुकानों में लगी आग से गुस्साए व्यापारियों ने एलान किया है कि वह विद्युत विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे और बिजली मंत्री का घेराव करेंगे। व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक कर आग लगने से पीड़ित व्यापारियों को सांत्वना दी। मार्केट में आयोजित बैठक में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने कहा कि वह जल्द ही शहर की विद्युत समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री का घेराव करेंगे। व्यापारी नेता सुनील साहनी ने कहा कि वे पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दिलाकर रहेंगे। बैठक में व्यापारी नेता रामचंद्र खत्री, गुरुमुख दास, दिनेश आनंद पापे, सुनील अग्रवाल, प्रकाश अरोड़ा आदि व्यापारी नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed