{"_id":"5a2ecd3e4f1c1bee688c10e5","slug":"11513016638-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुपचाप बंद कर दीं सस्ते प्याज-टमाटर की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुपचाप बंद कर दीं सस्ते प्याज-टमाटर की दुकानें
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महंगाई से लड़ने की प्लानिंग को मंडी समिति के अफसरों ने धराशायी कर दिया है। सस्ती प्याज और टमाटर की बिक्री के लिए लगाए गए स्टाल 10 दिनों के बाद ही बंद कर दिए गए।
तीन सप्ताह पूर्व प्रदेश सरकार ने मंडी सचिवों को सस्ती दर पर 30 रुपये किलो प्याज और 30 रुपये किलो टमाटर लोगों को बिकवाने के लिए दो दुकानें संचालित कराने के निर्देश दिए थे। इस पर मथुरा में कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर दो दुकानें खुलवा दी गई थीं। हालांकि इन दुकानों पर दो घंटे ही सस्ते प्याज और टमाटर बेचे गए। एक दिसंबर को निकाय चुनाव की मतगणना के दिन डीएम ने मंडी गेट पर दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडी प्रशासन ने सस्ते प्याज और टमाटर बिकवाने वाली दुकानें नहीं लगाई। जबकि आज भी बाजार में प्याज 40 से 50 और टमाटर 40 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि सस्ते प्याज और टमाटर की दुकानों को शासन से प्याज, टमाटर उपलब्ध नहीं कराए गए। अब तक जो दुकानें संचालित की गई वह आढ़तियों से व्यावहारिक तौर पर चलाई गईं। हालांकि अभी दुकानें बंद कराने का आदेश नहीं है।