फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सूबे में तीसरा सर्द शहर रहा आगरा

सूबे में तीसरा सर्द शहर रहा आगरा

Thu, 07 Dec 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सूबे में तीसरा सर्द शहर रहा आगरा
सूबे में तीसरा सर्द शहर रहा आगरा
विज्ञापन

आगरा। मंगलवार के बाद बुधवार को भी बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ को गुजरात के ओखी चक्रवात के बादलों से नमी मिली जो बूंदों के रूप में आगरा पर बरसीं। दो दिनों में तीन मिमी बारिश दर्ज हुई है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार को आगरा अधिकतम तापमान में कमी के कारण सूबे का तीसरा सबसे सर्द शहर रहा।
बुधवार सुबह से ही धुंध और बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक लोग गुनगुनी धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन बादलों की ओट से सूरज निकल न सका। धूप न निकलने से तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 22.7 डिग्री पर दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 13.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन

दो मिमी बारिश मंगलवार और बुधवार को हुई। शाम को बारिश के बाद सर्द हवाएं भी चलीं। लोग सर्द हवाओं के कारण रात में अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं घरों में भी हीटर और गीजर का प्रयोग बढ़ गया। सर्दी को देखते हुए शहर के स्कूलों ने समय में बदलाव किया है। गुरुवार से अधिकांश स्कूल आठ बजे से हो गए, जबकि अभी तक 7:40 बजे स्कूल खुल रहे थे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं। सुबह कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर तापमान
झांसी 21.6
मुरादाबाद 22.2
आगरा 22.7
अलीगढ़ 23.2
मेरठ 24.4
कानपुर 24.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed