{"_id":"5a2556d44f1c1b9e678bf9be","slug":"11512396500-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को यूनिवर्सल आई कार्ड उपलब्ध कराएगी केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को यूनिवर्सल आई कार्ड उपलब्ध कराएगी केंद्र सरकार
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्रीकृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांगों के लिए विशेष योजना लागू करने जा रही है। इसमें दिव्यांगों को यूनिवर्सल आई कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे देश के सभी दिव्यांगों को समान सुविधाएं मिल सकेंगी।
सोमवार को सरस्वती कुंड पर कल्याण करोति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्रीकृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने दिव्यागों के लिए तमाम योजना लागू की हैं यह प्रक्रिया अनवरत जारी है। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जो विदेशों में बनते थे, अब वह भारत में ही बनने का कार्य शुरू हो गया है।
इस दौरान गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कल्याणं करोति के कार्य को मानवता का यज्ञ बताया। राष्ट्रीय सेवा भारती के संगठन मंत्री राकेश कुमार जैन ने कहा कि कल्याणं करोति जैसी संस्थाओं की और आवश्यकता है। अनंतवीर दास, मंहत बलराम दास, दयाल सिंह पवार ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित प्रकल्पों के विषय में जानकारी दी। इस दौरान दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। 151 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण किए। स्वामी महेशानंद सरस्वती ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन जितेंद्र यादव, प्रधानाचार्य कल्याणं करोति शिक्षण प्रशिक्षण पुनर्वास संस्थान ने किया। इस दौरान भाजपा नेता एसके शर्मा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, चंद्रभान गुप्ता, विष्णु शर्मा, कृष्णदयाल, सूर्यकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।