{"_id":"5a2556cf4f1c1bd1408badf7","slug":"11512396495-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चार घायल
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : डेमो
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही क्वालिस कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में कार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी।
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक क्वालिस गाड़ी सोमवार की सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 के निकट चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार चालक राजेश शर्मा निवासी गांव जावली थाना लोनी गाजियाबाद, राहुल, गीता एवं ज्योति निवासी अहमदबाद थाना छतारी जनपद बुलंदशहर घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। कार सवार दरभंगा बिहार में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।