फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   36 घंटे बाद शुरू हुई 60 गांवों की बती

36 घंटे बाद शुरू हुई 60 गांवों की बती

Sun, 03 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
36 घंटे बाद शुरू हुई 60 गांवों की बती
‌‌‌बिजली तार।

विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। जर्जर तार दो दिन में बदलने का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्राम नगला भाट के लोगों ने हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने दिया। इससे 36 घंटे बाद ही 60 गांव की विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी है। ग्रामीणों ने अवर अभियंता को चेतावनी दी है कि दो दिन में तार नहीं बदले गए तो ग्रामीण मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

नगला भाट में शुक्रवार की शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। इसकी चपेट में आने से गांव के अजय सिंह की भैंस मर गई थी। तार टूटने की सूचना पर विद्युत उपकेंद्र औंछा के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई काट दी। शुक्रवार रात कर्मचारी टूटे तार को जोड़ने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको दौड़ा लिया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कर्मचारी तार जोड़ने के लिए पहुंचे तो फिर से ग्रामीणों ने हंगामा किया। जिसके चलते 60 गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। शनिवार की देर शाम जेई के आश्वासन पर ही ग्रामीण माने। जेई ने आश्वासन दिया दो दिन में एचटी लाइन का तार बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाद गांववालों ने हाईटेंशन लाइन के टूटे हुए तार को जोड़ने दिया। तार जोड़े जाने पर 36 घंटे बाद 60 गांवों की आपूर्ति चालू हो सकी। ग्रामीणों की मांग है एचटी लाइन का तार बदलवाया जाए। क्योंकि आए दिन तार टूटने से किसी भी रोज बड़ा हादसा संभव है। लोगों में हमेशा जनहानि का खतरा बना रहता है।


आरोप है कि शिकायत करने के बाद कर्मचारी सुनवाई नहीं करते हैं। ग्रामीणों का कहना है अगर दो दिन में एचअी लाइन का तार नहीं बदला गया तो ग्रामीण मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे। अवर अभियंता नरायन सिंह का कहना है ग्रामीणों की समस्या के संबंध में एसडीओ के अलावा अधिशासी और अधीक्षण अभियंता को जानकारी दे दी गई है। शीघ्र ही एचटी लाइन का तार बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed