{"_id":"5a1040b74f1c1b72548bdeb3","slug":"11511014583-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में एक दिन होता है ठाकुरजी का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में एक दिन होता है ठाकुरजी का अभिषेक
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज का प्राकट्य महोत्सव 23 नवंबर बिहार पंचमी को मनाया जाएगा। अपने लाड़ले के प्राकट्य महोत्सव को धूमधाम के साथ मनाने के लिए सेवायतों से लेकर मंदिर प्रबंधन तैयारियों में जुटे हैं।
मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि 23 नवंबर को मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा और मंदिर परिसर में गुलाब, केसर और हिना के इत्र का छिड़काव किया जाएगा। बिहार पंचमी पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज विशेष पोशाक धारण करेंगे। वर्ष भर में बिहार पंचमी पर एक ही दिन होने वाले ठाकुर बांकेबिहारी के अभिषेक की तैयारियां चल रही हैं।
सेवायत ब्रज किशोर गोस्वामी ने बताया कि बिहार पंचमी को सेवायत सुबह सात बजे अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज का घी, शहद, बूरा, दूध और दही के साथ-साथ गुलाब जल से अभिषेक करते हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और प्राकट्य स्थली निधिवन राज में बिहार पंचमी पर सुबह 5:30 बजे अभिषेेक किया जाएगा। इसके बाद नगर में ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।