{"_id":"5a01b5f74f1c1b8e698b9cae","slug":"11510061559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का ट्रांसपोर्टर ट्रेनों में चला रहा है चोरों का गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का ट्रांसपोर्टर ट्रेनों में चला रहा है चोरों का गैंग
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली के विजय एंक्लेव का ट्रांसपोर्टर ट्रेनों में चोरों का गैंग चला रहा था। वह 10 शातिर चोरों के साथ निजामुद्दीन से लेकर झांसी तक ट्रेनों में चोरी कराता था। जीआरपी की एसओजी और आरपीएफ ने उसे दबोच लिया।
आगरा जीआरपी के एसओजी प्रभारी अवनीश कौशिक और एसएसआई शिवकुमार ने बताया कि दिल्ली के विजय एंकलेव साउथ वेस्ट निवासी महेश गुप्ता 10 से अधिक चोरों का गैंग चलाता था। बताया कि महेश की पांच एसी बस हैं और दिल्ली की विजय एंकलेव कालोनी में ट्रेवल एजेंसी चलाता है। चोरी के दौरान वह खुद स्लीपर और एसी कोच में बैठ जाता है और अपने साथियों से दूसरे कोच में चोरी कराता है। सारे चोरों से वह चुराए सामान को इकट्ठा कर दिल्ली और आसपास के जिलों में बेचता है और हिस्सेदारी करता है।
पकड़े जाने पर छुड़वाने और जमानत का खर्चा भी वहन करता है। पुलिस ने मथुरेश निवासी गांव मदरई जलेसर एटा, सोनू निवासी सारंगदास का घेर रूपम टाकीज गोविंद नगर, विकास निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से यात्रियों के चुराए तीन लैपटाप, पांच मोबाइल, 35 हजार रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू बरामद किए हैं।