{"_id":"5a00a17d4f1c1b86698b9d55","slug":"11509990781-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक मतदाता सूची में शामिल, जिंदा के नाम काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक मतदाता सूची में शामिल, जिंदा के नाम काटे
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : self
फिरोजाबाद। बीएलओ ने भौतिक सत्यापन किए बिना घर बैठे मतदाता सूची फाइनल कर दी। अब मतदाता सूचियों में गड़बड़ी सामने आने लगी हैं। हिमायूंपुर में दो साल पूर्व मृतक युवक का नाम सूची में शामिल कर दिया, जबकि उसी गली में रहने वाले एक अधिवक्ता का नाम काट दिया।
निकाय चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। इसी मतदाता सूची से 29 नवंबर को मतदाता अपना वोट डालेंगे। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची बनाने में गड़बड़ी का खामियाजा भी वोटरों को भुगतना पड़ा। घर बैठे मतदाता सूची बनाने का परिणाम सामने आ गया।
हिमायूंपुर में अखिल नामक युवक की सड़क हादसे में दो साल पहले मौत हो चुकी है। बीएलओ ने वार्ड नंबर 32 की मतदाता सूची में अखिल का नाम सीरियल नंबर 650 पर शामिल दर्शाया है। जबकि इसी गली में रहने वाले अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा का नाम सूची से का काट दिया गया। वार्ड के संतोष पाठक का नाम भी सूची में नहीं है। मतदाता सूची में गड़बड़ी देख वोटर हैरान हैं। उन्हें चिंता सता रही है बिना सूची में नाम के वे अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे।