{"_id":"59fca3974f1c1bd7538bb029","slug":"11509729175-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी, आज से होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी, आज से होंगे नामांकन
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में नामांकन की तैयारी हुई पूर्ण, बैरीकेटिंग लगाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम को डीएम अमित किशोर ने अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर तहसील परिसरों में तैयारियां कर ली गई हैं। शुक्रवार को डीएम अमित किशोर ने तहसील एटा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर तहसील परिसरों में नामांकन आज से शुरू होंगे। तहसील एटा में नगर पालिका एटा, नगर पालिका मारहरा, नगर पंचायत निधौलीकलां और नगर पंचायत सकीट अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए नामांकन किए जाएंगे। अलीगंज तहसील में नगर पालिका अलीगंज, नगर पंचायत जैथरा, नगर पंचायत राजा का रामपुर और जलेसर तहसील में नगर पालिका जलेसर, नगर पंचायत अवागढ़ के अध्यक्ष और सभासदों के नामांकन होंगे।
तहसील परिसरों में अलग-अलग कक्षों की व्यवस्था की गई है। अधिसूचना के मुताबिक चार से 10 नवंबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन, 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच, 13 नवंबर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी, 14 नवंबर सुबह 11 बजे से प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 29 नवंबर सुबह 7.30 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही तहसील परिसर में हर पालिका और पंचायत के लिए अलग-अलग कक्षों में नामांकन किया जाएगा।