{"_id":"59f8bf084f1c1b76678b86ca","slug":"11509474056-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौह पुरुष की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौह पुरुष की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लौहपुरुष सरदार बल्लभ पटेल के जन्मदिन पर नगर निगम ने राष्ट्रीय एकता रैली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय एकता रैली का शुभारंभ नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं स्वच्छता का संदेश देते चल रहे थे। गांधी पार्क पर रैली का समापन हुआ। पालीवाल हॉल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में इस्लामियां इंटर कालेज, रामानंद गर्ग इंटर कालेज, मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कालेज, महात्मा गांधी बालिका विद्यालय, सुगरा बेगम इंटर कालेज, बृजराज सिंह गर्ल्स इंटर कालेज, अमरदीप सीनियर सैकेंड्री स्कूल, बृजराज सिंह इंटर कालेज, सेंट पीटर्स पब्लिक स्कूल, एमजी महाविद्यालय, ज्ञानलोक इंटर कालेज, दाऊदयाल कालेज के छात्र-छात्राओं ने शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कविताएं सुनाईं। कई छात्र-छात्राओं ने गजल सुनाकर वाहवाही लूटी। जादूगर देव ने मैजिक शो प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम मनाली वैश्य, द्वितीय श्यामला तथा तृतीय स्थान पर रही शहरीन शकील को नगर आयुक्त जितेेंद्र कुमार, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, एक्सईएन एसपी मिश्रा ने स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र औरा उपहार देकर सम्मनित किया। निर्णायक गौरी बंसल ने प्रतिभागियों की कला का निरीक्षण किया। संचालन असलम भोला ने किया। नगर आयुक्त ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।