फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अक्षय नवमीं पर महिलाओं ने किया आंवला का पूजन

अक्षय नवमीं पर महिलाओं ने किया आंवला का पूजन

Sun, 29 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अक्षय नवमीं पर महिलाओं ने किया आंवला का पूजन
फिरोजाबाद। अक्षय नौंवमी के दिन रविवार को महिलाओं ने व्रत रखने के साथ आंवला का पूजन किया। महिलाओं ने आंवले के पेड़ की 108 परिक्रमा कर दान किया। इस व्रत से महिलाओं की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन


अक्षय नौवमी के दिन रविवार सुबह से महिलाओं ने व्रत रखने के साथ पूजा अर्चना के लिए थाली सजा ली। महिलाओं ने प्रमुख मंदिरों में या फिर जहां भी आंवला का पेड़ दिखाई दिया वहां पर पूजा अर्चना करते हुए आंवला के पेड़ की 108 बार परिक्रमा की।
विज्ञापन


महिलाओं ने घर बुला कर पुरोहितों को भोजन कराने के साथ ही खुद भोजन किया। श्री बांके बिहारी मंदिर के महंत मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि हमारे धर्म में आंवला, पाकड़ एवं पीपल, बरगद के पेड़ में देवी देवताओं का वास होता है। महिलाएं यह पूजन इच्छाओं की पूर्ति के लिए करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवला वैज्ञानिक दृष्टि से शारीरिक रोग के लिए लाभदायक है। बीमारियों को दूर करने का काम करता है। महिलाओं ने श्री बांके बिहारी मंदिर, बाईपास रोड पर गोपाल आश्रम और कोटला रोड स्थित बगीची के साथ घरों पर पूजा अर्चना की। पंडित हरिओम शास्त्री ने कहा कि आंवला पूजन कर महिलाएं स्वास्थ्य की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed