फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीबी कार्यक्रम की पड़ताल को मथुरा आएगा अंतर्राष्ट्रीय दल

टीबी कार्यक्रम की पड़ताल को मथुरा आएगा अंतर्राष्ट्रीय दल

Sat, 28 Oct 2017 08:01 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
टीबी कार्यक्रम की पड़ताल को मथुरा आएगा अंतर्राष्ट्रीय दल
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : डेमो फोटो
मथुरा। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय दल जांच के लिए दो नवंबर को मथुरा आ रहा है। दल यहां जिला अस्पताल स्थित टीबी सेंटर में टीबी लेबोरेट्री की जांच पड़ताल करेगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जनपद में हर साल 3800 से ज्यादा टीबी के नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश में यह संख्या 28 से 30 हजार प्रतिमाह है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्रत्येक जनपद में सीवीनेट मशीन उपलब्ध कराई है। यह मशीन प्रथम चरण में दवा के नियंत्रण से मरीज के बाहर होने पर जांच में सहायक है। इसकी कीमत करीब 40 लाख बताई जाती है। अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के दल का भ्रमण के दौरान मुख्य केंद्र इसी मशीन की जांच रहेगी। जनपद में हर साल 2300 से ज्यादा टीबी के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय दल सिर्फ मथुरा ही नहीं देश के सात क्षेत्रों में जा रहा है। इसमें से आगरा के अंतर्गत मथुरा को भी चयनित किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी मिल चुकी है। उसी के अनुरूप तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed