{"_id":"59ef42ea4f1c1b60678b725c","slug":"11508852458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन दिवस का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन दिवस का बहिष्कार किया
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने वजन दिवस का बहिष्कार कर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 हजार मानदेय, सहायिकाओं को 7500 रुपये मानदेय दिलाने, ग्रीष्मकालीन अवकाश दिलाने और अन्य विभागों के काम न कराने आदि की मांग को लेकर सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रखी है। उन्होंने मंगलवार को वजन दिवस का भी बहिष्कार कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया और नारेबाजी की। डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शशि प्रभा, उपाध्यक्ष सत्यवती तोमर, ललिता गौतम, पुष्पलता, ऊषा उपाध्याय, इंद्रा तिवारी, ममता, राधारानी, तारावती सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रही।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला
सौंख (मथुरा)। कस्बा और आसपास के गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस के अवसर पर एक भी बच्चे का वजन नहीं किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर रहीं। सेक्टर प्रभारी घंटों इंतजार के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों से लौट गए। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन तोलने के लिए सेक्टर प्रभारी मनोज कुमार पहुंचे। आंगनबाड़ियों के हड़ताल के चलते सेक्टर प्रभारी काफी देर इंतजार करने के बाद लौट गए। पर्यवेक्षक डोरीलाल शर्मा ने बताया कि हड़ताल के चलते कोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों पर नहीं आई। बच्चों के वजन तोल के लिए अन्य कोई तारीख निश्चित की जाएगी।
विज्ञापन