{"_id":"59e632ad4f1c1b71548b7d54","slug":"11508258477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने की कांबिंग
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कांबिंग करते पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-अमांपुर मार्ग पर गल्ला मंडी के पास से छात्र का अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ, इंस्पेक्टर और चौकियों का पुलिस बल भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि दो घंटे की कवायद के बाद सूचना के झूठा निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
कोतवाली पुलिस को गल्ला मंडी के नजदीक से छात्र का अपहरण की सूचना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी सीओ शैलेंद्र लाल को दी। सीओ ने तत्काल थाना पुलिस और सभी चौकी की पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद वह स्वयं भी मौके पर पहुंच गए। सूचनाकर्ता ने यह भी बताया कि बदमाश खेतों में छिपे हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस ने इलाके की चारों से घेराबंदी की। पुलिस ने खेतों में कांबिंग की। इस दौरान सूचना देने वाला युवक लापता हो गया। काफी देर बाद भी अपहरण की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस सर्विलांस से सूचना देने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।