फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धनतेरस पर देर रात तक गुलजार रहे बाजार

धनतेरस पर देर रात तक गुलजार रहे बाजार

Tue, 17 Oct 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर देर रात तक गुलजार रहे  बाजार
बर्तन खरीदते लोग
कासगंज। दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस पर्व के साथ हो गया। लोगों ने बाजार से पर्व संबंधी सामान की जमकर खरीदारी की। जिससे बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही। ग्राहकों की भीड़ निकलने से दुकानदारों के चेहरों की चमक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

लोगों ने बाजार से बर्तन व अन्य सामान की खरीदारी की जबकि किसानों ने ट्रैक्टर की की। युवाओं का रुझान बाइक खरीदने में रहा। सांय के समय शहरी क्षेत्र की भीड़ बाजारों में निकली। बाजारों से रेडीमेड कपड़े, जूते, बर्तन, खील, खिलौने सहित अन्य सामान की खरीदारी की। बड़ी संख्या में लोगों ने सोने चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, गिन्नी आदि की खरीदारी की। इन सभी दुकानों पर भीड़भाड़ देखी गई। पर्व पर घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए लेागों ने खरीदारी की। बिजली की झालरों के अलावा अन्य सजावट के सामान बंधनवार, कलेंडर पोस्टर, झालरें आदि की खरीदारी की। लोगों ने त्यौहार की खरीदारी करके बच्चों को त्यौहार की खुशियों में शामिल किया। बाजार से आतिशबाजी खरीदी। दिन भर बाजार में गहमागहमी बनी रहने से दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिल पा रही थी। पर्व को देखते हुए दुकानदारों द्वारा अपने यहां अतिरिक्त व्यवस्थाऐं भी निर्धारित की गई् देर रात तक भीड़ भाड़ का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

दीपक जलाने का बरकरार है क्रेज
कासगंज। दीपोत्सव पर्व पर दीपक जलाने का क्रेज लोगों में बरकरार है। पर्व को देखते हुए कुंभकारों ने बाजार में जगह जगह मिट्टी के दीयों के फड़ सजाए हैं। इन फड़ों पर लोगों के द्वारा खरीदारी की। दीपक 40 रुपये से 60 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव बिके। जबकि रंगीन दीपक 2 रुपये नग से लेकर 20 रुपये नग तक अलग अलग साइज के हिसाब से बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां कर रही आकर्षित
कासगंज। दीपावली पर्व पर बाजार में गणेश, लक्ष्मी और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की भरमार है। बड़ी संख्या में विक्रेताओं ने अपने फड़ जगह जगह सजाए हैं। जिन पर लोग खरीदारी भी करने लगे हैं। लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी अधिक की जा रही है। पर्व पर इन्हीं मूर्तियों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed