{"_id":"59ce54144f1c1bd8538b4f5d","slug":"11506694164-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौड़ीय संप्रदाय के महंतों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौड़ीय संप्रदाय के महंतों को पीटा
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन। वृंदावन के गौरा नगर के गोविंदकुंड क्षेत्र में गुरुवार रात कुछ लोगाें ने महंत और उनके सहयोगियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने महंत के प्रार्थना पत्र पर पिता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
बताए अनुसार गोविंदकुंड स्थित गौड़ीय संप्रदाय के रजनीबाबा आश्रम के संत निमाई शरणदास गुरुवार देर शाम दूध लेकर आश्रम आ रहे थे। आश्रम के पास ही उन्हें टेंपो चालक जगदीश ठाकुर और उसके पुत्र दिनेश और राहुल ने रोक लिया। तीनों ने गाली गलौज उनकी पिटाई की।
दूध फैला दिया और साइकिल रख ली। सूचना पर पहुंचे महंत दयालदास, निमाई शरणदास और सत्य शरणदास जगदीश पहुंचे तो आरोपियों ने तीनों को लाठी-डंडों से पीटा। निमाई शरणदास की तहरीर पर पुलिस ने जगदीश और उसके दोनों पुत्रों दिनेश, राहुल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी डा. विनोद कुमार पायल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।