फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बादल फटने से मैनपुरी का एक जवान पिथौरागढ़ में लापता

बादल फटने से मैनपुरी का एक जवान पिथौरागढ़ में लापता

Wed, 16 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बादल फटने से मैनपुरी का एक जवान पिथौरागढ़ में लापता
किशनी (मैनपुरी) जिले के गांव कोड़र निवासी और आर्टी रेजीमेंट में तैनात जवान अशोक कुमार पुत्र अतर सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने व बाढ़ आने के बाद से लापता हैं। सेना के सीओ की ओर से उसके परिवारीजनों को यह खबर दी गई, तभी से घरवाले परेशान हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि जवान अशोक कुमार चीन बॉर्डर पर रेजिमेंट की गाड़ी से एम्युनेशन लेकर शनिवार को निकला था। पिथौरागढ़ से सौ किलोमीटर दूर धारचूल्हा के पास अचानक बादल फट जाने तथा बाढ़ के कारण उसका पता नहीं चल सका है। रेजीमेंट के सीओ ने रविवार को उसकी पत्नी को जवान के गायब होने की सूचना फोन से दी।
विज्ञापन


सीओ के अनुसार लापता जवान की तलाश जारी है। बाढ़ के चलते ढूंढने में असुविधा हो रही है। क्योंकि पहाड़ों से भारी संख्या में पत्थर टूटकर भी गिरे है। इधर, तीन दिन बाद भी अशोक का कोई पता नहीं चल सका है। इससे पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में है। पत्नी की तो रो रो कर हालत खराब है। जवान के दो मासूम बच्चे भी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता जवान अशोक कुमार 1999 में सेना में भर्ती हुआ था। घर में पत्नी मनीषा देवी के अलावा दो बेटे निखिल 10 वर्ष और रितिक चार वर्ष है। कुछ ही दिनों पूर्व ही उन्होंने किशनी के रामनगर तिराहे पर मकान बनवाया था। तभी से अशोक का परिवार किशनी में ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed