{"_id":"59944b994f1c1baa468b4756","slug":"11502890905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की झांकियों को देख लगा जैसे द्वापर आ गया: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की झांकियों को देख लगा जैसे द्वापर आ गया: शिवपाल
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यादव समाज की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी झांकियों ने मन मोह लिया। इसमें सपा नेता शिवपाल यादव और बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव बतौर अतिथि शामिल हुए। शोभायात्रा में झांकियों को देख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है मानो वे द्वापर युग आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रति अपने मन का दर्द भी बयां किया, बोले अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को दरकिनार नहीं किया गया होता तो आज सपा की ये हालत नहीं होती।
उन्होंने कहा कि यादव समाज अपनी सभ्यता, संस्कृति के प्रति जागरूक होकर श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर देश की मुख्यधारा से जुड़े। युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि ब्रज की गाथाओं, लीलाओं व प्राचीन पुरातत्व स्थलों को लुप्त न होने दें। उधर, हास्य कलाकार राजपाल यादव ने कहा उनके मन में मथुरा से सियासत शुरू करने की इच्छा है। श्रीकृष्ण का जन्मस्थल उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता है। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों ने श्रीगणेश व श्रीकृष्ण की मूर्ति की आरती उतारकर किया। उधर, होलीगेट पर बने मंच पर ब्रज की प्राचीन कला, लोक नृत्य, संगीत पर श्रद्धालु थिरक रहे थे।
इस अवसर पर शोभायात्रा के संस्थापक प्रहलाद यादव, सभासद प्रदीप यादव, मेला संयोजक विजय यादव, भारत यादव, ब्रजमोहन यादव, राजकुमार यादव, बनवारी लाल बंटू, अरुण यादव, राजीव यादव, राजेश यादव, रवि यादव, राजकुमार यादव, रुपकिशोर यादव, राजेंद्र यादव, डा.ललित यादव, विपिन यादव, प्रेम यादव, विकास यादव, विजय बाबू, मुकेश यादव, गौरव यादव, योगेश यादव, पंकज यादव, नीशू यादव आदि रहे।