{"_id":"598f4c1b4f1c1b96558b4932","slug":"11502563355-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के स्वागत को तैयार हैं ब्रजवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के स्वागत को तैयार हैं ब्रजवासी
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज दर्शन को आने वाले लाखों भक्तों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ब्रजवासी कान्हा के भक्तों के स्वागत के लिए शहर को सजाने में जुटे हैं। इस दौरान भंडारे आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी जा रही है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान लाखों भक्त कन्हैया के जन्म के दर्शन को मथुरा आते हैं। इसमें अधिकांश भक्तों का यहां तीन दिन तक ठहराव रहता है। इस दौरान कान्हा के भक्तों के स्वागत भी ब्रजवासी जोश और उमंग के साथ करते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। शहर में सजावट का दौर शुरू हो चुका है। मंदिरों के आसपास और बाजार में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाने में जुटे हैं।
इसके अलावा बाहर से आने वाले लाखों भक्तों की सेवा के लिए मथुरावासी भंडारों का आयोजन बड़ी संख्या में करते हैं।
इसके लिए प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भक्तों की सेवा के लिए भी ब्रजवासियाें को अनुमति की जटिलता से गुजरना पड़ रहा है। किसी भी भंडारे के आयोजन के लिए पुलिस और नगर निगम की अनुमति भी लेनी पड़ रही है। अब तक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में करीब 80 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 45 को अनुमति भी जारी कर दी गई है। अभी दो दिन में आवेदनों की संख्या में और इजाफा होगा।