{"_id":"5984a9a44f1c1bb9358b47da","slug":"11501866404-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के मरने पर लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के मरने पर लोगों में आक्रोश
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
monkey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली।
एसबीआर इंटर कॉलेज के सामने लगे सरकारी नल के निकट दर्जन भर बंदरों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच के लिए एक बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा सुरक्षित कर लिया। बंदरों के मरने से हिंदुवादियों में आक्रोश फैल गया।
कालेज के निकट लगे हैंडपंप के पास एक साथ दर्जन भर बंदरों के मृतक अवस्था में पड़े होने की सूचना फैलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए। बंदरों को मरने की सूचना पर उनमें आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बंदरों को किसी ने जहर दे दिया है। इस कारण यह मर गए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर एक बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसके साथ ही उसका विसरा भी संग्रहीत कराकर जांच के लिए भेज दिया। सीओ कर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिसरे की जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह चौहान, विहिप जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह, भाजपा नगर संयोजक राज मोहन गुप्ता, बजरंग दल के रोहित कुशवाह, सर्वेश शाक्य, जयप्रकाश मिश्रा, राजीव बहादुर, शिवम वर्मा, मोनू सक्सैना आदि ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।