{"_id":"5967ba3c4f1c1b06188b45ed","slug":"11499970108-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोशियारी में गोमांस मिलने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोशियारी में गोमांस मिलने पर भड़के लोग
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। गांव कुशियारी में गोवंश का मांस मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से मांस बरामद करते हुए पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मांस अन्य जानवर का बताने पर भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। साथ ही वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच कर गोवंश के अवशेष भी बरामद कर लिए।
इस पर लोगों को पुलिस के प्रति गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने लोगों को समझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने मांस को बरामद कर उसका परीक्षण कराया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गोवंश काटने और गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जा रही थी।
जसराना के गांव कुशियारी के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के कल्लू एवं उसके पुत्र बल्लू ने गोवंश की हत्या की है। इसके बाद उसके मांस को टेंपो में लाद कर ले जा रहे हैं। जानकारी करने पहुंचे धर्म जागरण मंच के विशेष यादव एवं आरएसएस के तहसील प्रचारक विवेक को भी थाना प्रभारी ने सही जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
कुशियारी में गोवंश कटने की सूचना एवं पुलिस द्वारा सटीक कार्रवाई न करने पर आएसएस, भाजपा एवं हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कुशियारी के ग्राम प्रधान मुन्ना दुबे के साथ नहर के किनारे पतेल में जगह को देखने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान बंबा के किनारे गोवंश के अवशेष देखकर लोग भड़क गए।
लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर सीओ संजय वर्मा पहुंचे तो लोगाें मौके पर एसएसपी को बुलाने की बात कही। बाद में एसपी देहात महेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर लोगों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। टीकम सिंह, ओमवीर सिंह, ऋषि सिसौदिया, सुधीर शर्मा, सत्यम गुप्ता, पारस जैन, मौनू चौहान, शुभम सैनी, विवेक जी, विनोद कुमार, प्रदीप, हिंदू, राधे, गुड्डू, अनुज चौहान, अमन गुप्ता, प्रतीक बैजल आदि लोगों ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से गोकशी हो रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि मांस बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में गोवंश का मांस होने की पुष्टि हुई है। मथुरा लैब को जांच को भेजा जा रहा है। वहीं पकडे़ दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच सीओ को सौंपी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।