{"_id":"5963c3cb4f1c1b95418b4615","slug":"11499710411-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिनों से बती गुल होने पर ग्रामीणों ने फरिहा-कोटला मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिनों से बती गुल होने पर ग्रामीणों ने फरिहा-कोटला मार्ग किया जाम
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी (फिरोजाबाद)। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का बिजली विभाग के अफसरों पर कोई असर नहीं हो रहा। कोटला अड्डा के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंकने के आठ दिन बाद भी नहीं बदला गया। इससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद वे फरिहा-कोटला मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगाकर नारेबाजी की। डेढ़ घंटे तक जाम से लोग परेशान रहे।
विभागीय अफसरों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा। कोटला अड्डा पर रखा ट्रांसफार्मर आठ दिन पहले फुंक गया था। भीषण गर्मी और उमस के मौसम में आठ दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण बेहाल हो गए। ट्रांसफार्मर बदलवाने को कई बार बिजलीघर फोन किया लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह 8:10 बजे फरिहा-कोटला मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। जाम की सूचना पर थाना नारखी थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा। नारखी एसओ ने ग्रामीणों की समस्या पूछी। जेई मोहित नवलानी को फोन मिलाया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। एसओ ने एक्सईएन को समस्या बताई, उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम तक ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने 9:45 बजे जाम खोला। मौके पर धर्मेंद्र, दयाल, मोनू, बबलू, छोटू, संतोष, ऋषिराज आदि।