{"_id":"595bd3344f1c1bb4378b4775","slug":"11499190068-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में परिचालक नहीं ले रहे दस रुपये के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में परिचालक नहीं ले रहे दस रुपये के सिक्के
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
10 रुपये का सिक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दस रुपये के सिक्के बाजार में नहीं चल रहे हैं। रोडवेज बस में परिचालक लेने से मना कर देते हैं। यह नहीं जिद करने पर बस से उतारने की धमकी तक देते हैं।
कुछ महीने पहले बाजार में दस रुपये के सिक्के न चलने की अफवाह फैली थी। कई दुकानदारों ने तो यह सिक्के लेना ही बंद कर दिया था। जिसके बाद आरबीआई ने कहा था कि इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया तब लोगों ने लेना शुरू किया लेकिन अब फिर से दस रुपये के सिक्कों की समस्या चल रही है। रोडवेज बसों के परिचालक यात्रियों से सिक्के लेने से मना कर देतेे हैं।
यात्री जितेंद्र सिंह, आकाश ने बताया कई बार शिकोहाबाद जाने वाली बसों में परिचालक ने लेने से मना कर दिया था। उनसे आग्रह करने पर उतारने की बात करने लगे। कई बार विवाद भी हो चुका है। आदित्य चौहान, गौरव गुप्ता ने बताया नकली सिक्कों की पहचान कोई बता नहीं पाता है। सरकार ने भी दस रुपये के सिक्के बंद करने, नकली का कोई आदेश नहीं दिया है।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से दस रुपये के सिक्के बंद करने का कोई भी आदेश नहीं आया है और न ही नकली सिक्के होने की कोई सूचना है।
- डीके अग्रवाल लीड बैंक मैनेजर