फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   झपकी बनी काल, दो हादसों में चार की मौत, एक गंभीर

झपकी बनी काल, दो हादसों में चार की मौत, एक गंभीर

Mon, 03 Jul 2017 11:49 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
झपकी बनी काल, दो हादसों में चार की मौत, एक गंभीर
demo pic - फोटो : Demo Pic
मांट/नौहझील (मथुरा)। एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसों में चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पहले हादसे में मांट के माइल स्टोन 92 पर नोएडा से आ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दूसरा हादसा बाजना कट के पास हुआ। जहां दिल्ली जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े दो लोगों को आगरा की तरफ से आ रही कार ने कुचल दिया।
विज्ञापन



नोएडा से शिकोहाबाद जा रही कार सोमवार की सुबह 5.30 बजे थाना मांट क्षेत्र के एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 92 के पास पहुंचते ही डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार चला रहे अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह (28) पुत्र बल्देव सिंह, बिहार के सुदान निवासी साबुद्दीन (27) पुत्र खरेन अंसारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना में घायल बिहार निवासी वकील रजाक को अस्पताल भिजवाया। मौके पर एक्सप्रेेस कर्मियों ने कार को क्रेन से हटवाया। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई थी। मांट टोल चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह तोमर ने बताया कि तीनों साथी चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कारखाने में काम करते हैं और वकील रजाक के रिश्तेदार के यहां शिकोहाबाद जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त कार में मिली आईडी से की गई है।
विज्ञापन




उधर, दूसरा हादसा थाना नौहझील क्षेत्र के बाजना कट पर हुआ। यहां बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थाना नौहझील के गांव अहमदपुर निवासी सोनू (23) पुत्र हरकेश एवं नौहझील निवासी अलीमुद्दीन (50) पुत्र मुंशी खां को आगरा की तरफ से आ रही कार ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लिया है। कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed