फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जीएसटी: सुबह विरोध में बंद, शाम को खुली दुकानें

जीएसटी: सुबह विरोध में बंद, शाम को खुली दुकानें

Fri, 30 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी: सुबह विरोध में बंद, शाम को खुली दुकानें
फिरोजाबाद। जीएसटी के विरोध में बाजार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। बाजार बंद कराने को व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुबह से दोपहर तक बाइकों पर सवार होकर बाजारों में भ्रमण करते रहे। युवा पदाधिकारियों द्वारा जबरन दुकानें बंद कराने पर कुछ स्थानों पर नोकझोंक भी हुई। दोपहर बाद अधिकांश बाजार खुल गया। चूड़ी बाजार पर बंद का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन


एक जुलाई की मध्यरात्रि से पूरे देश में जीएसटी लागू हो रहा है। जिसका व्यापारी शुरू से विरोध कर रहे हैं। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 30 जून को प्रदेश बंद का एलान किया था। प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजार बंद कराने को सुबह से ही सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन



उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, महामंत्री मनोज गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने बाइक पर सवार होकर सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, स्टेशन रोड, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, छोटा चौराहे आगे तक बाजार बंद कराया। जिन व्यापारियों ने अपनी दुकानों खोल थीं, उन्हें दुकानें बंद कर सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा जिलाध्यक्ष देशदीपक यादव के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार, जलेसर रोड, बाईपास रोड, बोधाश्रम, कोटला चुंगी, रामलीला सहित अन्य स्थानों के बाजार बंद कराए। बाजार में लगातार भ्रमण के चलते व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। बजरिया, छोटा चौराहा, गली बौहरान, इमामबाड़ा, नालबंद चौराहा, हाजीपुरा, रसूलपुर क्षेत्र में बाजार बंदी का कम असर दिखा। हालांकि दोपहर के बाद काफी दुकानें खुली नजर आईं।


जीएसटी के विरोध के चलते जहां सुबह से बाजार बंद रहा। वहीं चाय, पान मसाला, नाश्ता की दुकानें खुली रहीं। मरीजों की सुविधा को देखते हुए मेडिकल स्टोर भी खुले रहे।



वित्त मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जीएसटी के विरोध में बाजार बंद कराने के बाद व्यापार मंडल द्वारा घंटाघर चौराहे पर एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों को जीएसटी में खामियों के संबंध में बताया। आमसभा के बाद व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम सिटी मजिस्ट्रेट शीलता प्रसाद यादव को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed