{"_id":"5955328e4f1c1bc7348b45d7","slug":"11498755726-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का बंद आज
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सूरत जीएसटी का विरोध
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
एक जुलाई से देश में लागू होने वाली जीएसटी कर व्यवस्था को लेकर सभी व्यापारिक संगठन विरोध पर उतर आए हैं। व्यापारिक संगठनों ने विरोध की व्यापक रणनीति तैयार करते हुए व्यापारियों से बंद की अपील की है।
व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने व्यापारियों से बंद की अपील करते हुए कहा कि जीएसटी जैसी कड़ी कर व्यवस्था को व्यापारी कतई स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। जीएसटी कर व्यवस्था के कारण इंस्पेक्टर राज हावी होगा और व्यापारियों को अपमानित होना पड़ेगा। व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, जिला महामंत्री डा. मोहम्मद फारुख ने बैठक आयोजित कर बंद को लेकर व्यापक रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष वार्ष्णेय ने कहा कि बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए जीएसटी कर व्यवस्था लागू की कई है। इस नई कर व्यवस्था से व्यापारियों को शोषण होगा और व्यापार प्रभावित होगा। बैठक में प्रदीप गुप्ता, शिवम वर्मा,गुंजन अग्रवाल,संदीप सिसोधिया,रविकांत सक्सेना, अनिल गुप्ता सहित तमाम लोगे मौजूद रहे।
व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी एवं जिला महामंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारियों को जेल एवं 100 प्रतिशत माल जब्ती जैसे अनेक कड़े प्रावधान व्यापारियों पर थोपे जा रहे हैं। देश का व्यापारी इन प्रावधानों को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने बाजार बंदी को सफल बनाने की अपील की। सहावर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम कुमार ने भी जीएसटी प्रावधानों पर रोष जताते हुए बाजार बंद की अपील की।