{"_id":"594eb2614f1c1ba3228b4660","slug":"11498329697-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बंदी भी अपनों से कह सकेंगे हैलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बंदी भी अपनों से कह सकेंगे हैलो
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
जेल में पीसीओ का उद्घाटन करते जिला जज व डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला जज पीके सिंह ने डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी अजय कुमार पांडेय के साथ शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों में जाकर बंदियों से बात की। पाकशाला में बन रहे भोजन का भी जायजा लिया। साथ ही जिले में हर माह मनोचिकित्सक के भ्रमण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कारागार में बंदियों के लिए लगाए गए पीसीओ का उद्घाटन किया।
पीसीओ सुविधा चालू होने से बंदी अपने परिवार से बात कर सकेंगे। इसके लिए उसे कोई दो नंबर रजिस्टर कराने होंगे। पुलिस के सत्यापन के बाद सप्ताह में बंदी एक बार पांच मिनट तक वह अपने परिजनों से बात कर सकेंगे। बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से बंदियों की बात रिकार्ड की जाएगी।
जिला कारागार का निरीक्षण करने से पूर्व डीएम ने जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएमओ को निर्देश दिए कि जेल में मनोचिकित्सक का भ्रमण माह में एक बार अवश्य कराया जाए। जेल में साक्षरता पर उत्कृष्ट क ार्य करने के लिए जेल प्रशासन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
जेल में निषिद्ध बंदी जो पढ़ना चाहते है उन्हें पुस्तकें भी उपलब्ध कराने का आह्वान स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि से की। डीएम ने जिला कारागार में आए नए बंदियों के खाता खुलवाने के निर्देश एलडीएम को दिए। कारागार के अंदर ही रोजगार परक कार्यक्रम चलाए जाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए।