{"_id":"594c07f04f1c1bbc548b4636","slug":"11498154992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भवनों में भरा मिला भूसा-लहसुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भवनों में भरा मिला भूसा-लहसुन
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भवनों में डीएम को बंधीं मिली भैंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। भ्रमण के दौरान अधिकांश गांवों में पुराने सरकारी भवनों पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। कई स्थानों पर जानवर बंाधे जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को पुरानी सरकारी संपत्ति का कोई ध्यान नहीं है। सभी अधिकारी पुराने भवनों को चिह्नित कर उनसे अवैध कब्जे हटवाएं। कार्यों की गुणवत्ता काफी खराब है। ऐसे कार्यों की जांच कराकर दोषी अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जो लोग शौचालयों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी यशवंत राव ने तहसील घिरोर के ग्राम रसेमर, नानामऊ का औचक निरीक्षण करने के दौरान दिए। उन्होंने नानामऊ पहुंचने पर पाया कि वहां के स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन के जंगले, खिड़की टूटे हैं, कमरे का फर्श, दीवार पर लगे टायल्स उखड़े थे। हैंडपंप का हत्था गायब था। सरकारी समिति के पुराने भवन में जानवर बंधे मिले। एक कमरे में भूसा मिला।
कन्या प्राइमरी विद्यालय के पुराने जर्जर भवन में अवधेश कुमार ने एक कमरे में लहसुन व दूसरे कमरे में भूसा भरा हुआ था। उन्होेंने सरकारी भवन से कब्जा तत्काल हटाने के निर्देश दिए। भूरे लाल, दीपक मिश्रा, राजेंद्र वाल्मीकि, अशोक कुमार को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाया। राकेश कुमार की भैंस खड़जे पर बंधी थी। मंदिर के पास इंटरलाकिंग टूटी मिली।
विज्ञापन
डीएम को रसेमर में वर्ष 2016-17 के जनेश्वर मिश्र योजना में 35 लाख से निर्मित, जिला पंचायत से निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता काफी खराब मिली। राम बहादुर, विजेंद्र ,सुनील के दरवाजे पर लगे हैंडपंप कई खराब थे। विजय कुमार के शौचालय में ताला मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी के न आने के कारण गंदगी जमा है।