{"_id":"593c30544f1c1bd60d8b45f5","slug":"11497116756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख मंत्रीजी हुए गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख मंत्रीजी हुए गरम
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह ने करहल रोड स्थित रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की स्थिति को देखा। वहीं डिपो में साफ सफाई का मुआयना भी किया। डिपो में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ अधिकारियों को साफ सफाई के निर्देश दिए।
परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार शनिवार को सुबह 11:30 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे से करहल पहुंचे। वहां से सीधे करहल रोड स्थित रोडवेज के डिपो गए। वहां उन्होंने एआरएम एमएच हैदर से पूछा तो उन्होंने बताया कि मई में डिपो को 25 लाख रुपये का फायदा हुआ है। इसके बाद उन्होंने डिपो परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया। कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
उन्होंने बसों की हालत भी जांची। कई बसों के अंदर जाकर उनकी सीटों और आपातकालीन दरवाजे की स्थिति की भी जांच की। डिपो में लगभग 20 मिनट रुकने के बाद वे पूर्व विधायक अशोक चौहान के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होेंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई अधिकारियों की शिकायत की कि वे उनकी सुनवाई नहीं करते हैं। इस दौरान भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, मंजूषा चौहान, कविता राठौर, रमा तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं पार्टी के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि भाजपा की सब का साथ सब का विकास कार्यक्रम के तहत एक जनसभा क्रिश्चियन मैदान में 12 जून को सुबह 11 बजे होगी। इसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा होंगे।
इससे पूर्व करहल में लखनऊ से कासगंज जाते समय प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार का एक्सप्रेस वे पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधायक रामनरेश अगिभनहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, प्रदीप चौहान, आलोक अगिभनहोत्री, सौरभ शुक्ला, अमित गुप्ता, सौरभ दुबे आदि ने उनका स्वागत किया।
डिजिटल होगा रोडवेज
परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। विभाग में सारा काम कैशलेस करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा भीम एप का भी प्रयोग पैसे के लेनदेन के लिए करने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। सुझाव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।