फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1,143 sanitation workers on paper, heaps of garbage on the ground.

Agra News: कागजों पर 1143 सफाईकर्मी, जमीन पर कचरे के ढेर

Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
1,143 sanitation workers on paper, heaps of garbage on the ground.
सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर
आगरा। नगर निगम में 1143 सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर लग रहे हैं। इस वजह से रक्षाबंधन पर सड़कों की सफाई प्रभावित हो गई। कचरा ज्यादा निकला तो सड़कों, प्लाॅट और खाली जगहों पर कूड़े के अंबार लग गए। डोर टू डोर कूड़ा लेने की व्यवस्था पहले ही खराब है, जिस पर लखनऊ से निदेशालय के अफसर भी नाराजगी जता चुके हैं। 1143 सफाई कर्मियों के गायब होने के मामले में तीन अधिकारियों और तीन पार्षदों की संयुक्त समिति बनाई गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट 20 अगस्त तक आनी थी, लेकिन वह भी अधर में है।
विज्ञापन

नगर निगम के अभिलेखों में 1143 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई, जिन्हें शहर के 100 वार्डों में भेजा जाना था। कागजों पर उनकी ड्यूटी दर्ज कर दी गई है, लेकिन शहर की गलियों में इनकी मौजूदगी नहीं है। तीन माह से इनकी तलाश चल रही है। इसी माह पार्षद रवि बिहारी माथुर की शिकायत पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने छह सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, लेकिन इसकी रिपोर्ट ही नहीं आ पाई। इन कर्मचारियों के वेतन पर नगर निगम 9 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से सत्यापन और ब्योरा मांगा
पार्षद हरिओम गोयल की शिकायत पर फिरोजाबाद नगर निगम से सफाईकर्मियों का ब्योरा और भेजी गई सूची का सत्यापन मांगा गया है। पार्षद ने आरोप लगाया था कि फिरोजाबाद में दर्ज सफाईकर्मियों का वेतन आगरा नगर निगम से भी जारी हो रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त को ऐसे 15 कर्मचारियों की सूची भेजी थी। अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम सदन में उठाई गई शिकायत का हवाला देते हुए ब्योरा जल्द भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों से नहीं ले रहे कचरा, निजी कर्मियों के भरोसे
आगरा नगर निगम ने घरों, दुकानों से कूड़ा लेने की व्यवस्था स्वच्छता कॉरपोरेशन को सौंप रखी है। इसका कवरेज केवल 60 से 75 फीसदी घरों तक ही है। पार्षद शरद चौहान के मुताबिक यह कवरेज भी अजब है। अगर किसी घर के पास की सड़क से कचरा गाड़ी निकली है, लेकिन वहां से कचरा नहीं भी लिया गया, फिर भी उसे कवरेज माना जाता है। निजी कर्मचारियों के भरोसे काम चल रहा है। कंपनी की गाड़ी केवल मुख्य सड़क से निकलती है। हर घर से कचरा नहीं लेती। यही वजह है कि खाली प्लॉट, नालों, सड़क किनारे कचरा पड़ा हुआ है।

- सफाईकर्मियों की सूची स्वास्थ्य विभाग से मांगी गई है। कई रिकॉर्ड आ चुके हैं। पार्षदों के साथ बैठक हो चुकी है। इस बारे में जल्द रिपोर्ट दे दी जाएगी। बीच में अवकाश के कारण विलंब हुआ है। नोडल अधिकारियों की सफाई के निरीक्षण की रिपोर्ट पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त

दस-दस कर्मचारियों को हर वार्ड में भेजने के लिए नियुक्ति की अनुमति दी गई थी। यह कर्मचारी हर वार्ड में पहुंचें, जिससे सफाई व्यवस्था बेहतर हो। रिपोर्ट जल्द आएगी।

प्रकाश केसवानी, उपनेता, भाजपा पार्षद दल

सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर

सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर

सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर

सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर

सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर

सफाईकर्मी कागजों पर ही तैनात हैं। जमीन पर अब कचरे के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed