फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वीडियो कांफ्रेंसिंग में तय होगी मतगणना की रणनीति

वीडियो कांफ्रेंसिंग में तय होगी मतगणना की रणनीति

Tue, 14 May 2019 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में तय होगी मतगणना की रणनीति
एटा। लोकसभा चुनाव में जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान की मतगणना 23 मई को होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कर्मचारियों को चयनित कर उन्हें जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं मंडी समिति में भी मतगणना स्थल के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। यहां टेबिल लगाने के साथ ही कर्मचारियों को बैठने आदि की व्यवस्था की जाने लगी है। मतगणना में 224 कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था। आगरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जलेसर विधानसभा क्षेत्र का मतदान 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में हुआ था। जबकि एटा लोस क्षेत्र में आने वाली विधानसभा क्षेत्र मारहरा और एटा में मतदान तृतीय चरण में 23 अप्रैल को हुआ था। इसके अलावा फर्रुखाबाद क्षेत्र में आने वाली अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान 29 अप्रैल को कराया गया था। तीनों चरणों के चुनाव शांतिपूर्ण तरह से संपन्न कराने के बाद अब प्रशासन के लिए मतगणना शांतिपूर्ण तरह से कराने की चुनौती है।
विज्ञापन

इसके लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चुनाव आयोग की ओर से दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसमें मतगणना किस प्रकार से कराई जाएगी, इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके बाद जनपद में मतगणना में लगाए गए 224 कर्मियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान किस प्रकार वीवीपैट का उपयोग करना है कैसे ईवीएम से वोटों की गिनती की जानी है इसकी हर बारीकी बताई जाएगी। सूत्रों की मानें तो एट और अलीगंज की मतगणना के 29-29 राउंड किए जाएंगे, जबकि जलेसर और मारहरा क्षेत्र की मतगणना 26 राउंड में ही संपन्न हो जाएगी। बताया कि जलेसर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पहले संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए तैयारी की जा रहीं हैं। 15 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण कराए जाएंगे।
- उग्रसेन पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed