{"_id":"5cc9c77abdec2206fc1255e3","slug":"111556727674-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडिंग में लापरवाही पर 300 ग्राम पंचायतों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडिंग में लापरवाही पर 300 ग्राम पंचायतों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों के व्यय करने की फीडिंग न करना पंचायत सचिवों को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी के आदेश पर डीपीआरओ ने फीडिंग न करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद भी फीडिंग न कराने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य व उन पर हुए खर्च को प्रियासॉफ्ट पर फीड किया जाता है। इसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिवों की होती है। लेकिन वित्तीय वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायत सचिवों ने इसकी फीडिंग ही नहीं की। समीक्षा के दौरान जब ये पता चला तो जिलाधिकारी ने सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद आनन फानन में 150 ग्राम पंचायतों ने तो विकास कार्य और उन पर हुए व्यय का ब्योरा अपलोड करा दिया, लेकिन 350 ग्राम पंचायतों ने अब तक ये डाटा फीड नहीं किया है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। इसमें कड़ी चेतावनी देते हुए 15 मई तक प्रियासॉफ्ट पर विकास कार्य और व्यय की फीडिंग कराने के आदेश दिए हैं।