फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पंद्रह सालों तक बिजली की ओवरलोडिंग से मुक्त रहेगा मथुरा

पंद्रह सालों तक बिजली की ओवरलोडिंग से मुक्त रहेगा मथुरा

Tue, 26 Feb 2019 08:47 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह सालों तक बिजली की ओवरलोडिंग से मुक्त रहेगा  मथुरा
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। आने वाले 15 सालों तक मथुरा जनपद में बिजली की ओवरलोडिंग नहीं होगी। जनपद में नए बिजलीघरों के बन जाने के चलते डिमांड के हिसाब से तीन गुना बिजली का लोड सहने की क्षमता हो जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में देहात क्षेत्र में 33 केवी के 51 तथा शहर में 17 बिजलीघर हैं। वहीं पारेषण द्वारा मांट में 400 केवी, छाता व रामगढ़ी बाजना में 220, 220 केवी के बिजलीघर बनाए गए हैं। इसके अलावा पहले से 220 केवी गोकुल, 132 केवी औरंगाबाद, 132 केवी जचौंदा गोवर्धन, 132 केवी कोसीकलां तथा 132 केवी के बिजलीघर वृंदावन पागलबाबा पर बने हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 132 केवी सौंख, 132 केवी फरह तथा 132 केवी का बिजलीघर कोटवन में प्रस्तावित हैं। दो साल में यह बिजलीघर बनकर तैयार हो जाएंगे। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार व एसई शहर अजय गर्ग ने बताया कि वर्तमान में गरमियों में मथुरा जनपद के 3.85 लाख उपभोक्ताओं द्वारा की जाने वाली बिजली की खपत 188 मिलियन यूनिट तक पहुंची है। दो साल में जब सभी बिजलीघर तैयार हो जाएंगे तो मथुरा जनपद के बिजलीघरों की क्षमता 600 मिलियन यूनिट से अधिक होगी। बताया कि आने वाले 15 सालों में कनेक्शन धारक आठ लाख होंगे, इतनी बिजली वितरण को सहने को मथुरा का बिजली सिस्टम सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed