{"_id":"5c547d04bdec22271f341e69","slug":"111549040900-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोग खुश पर विपक्षी नेताओं को रास न आया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोग खुश पर विपक्षी नेताओं को रास न आया बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मोदी सरकार का बजट लोगों को पसंद आया। लोगों ने इस बजट पर खुशी जताते हुए सराहना की। बजट में कारोबारी, कर्मचारी, किसान सभी खुश नजर आए। केवल गैर भाजपाई नेताओं को ही यह बजट ढोल की पोल नजर आया। पिछले आम बजट में संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कालेज मिला था, लेकिन इस बार कोई घोषणा नहीं हुई। जिले के लोगों को किसी सरकारी उद्यम की घोषणा की प्रतीक्षा थी।
क्या बोले नेता-
- मोदी सरकार का बजट पूरी तरह से चुनावी बजट है। बजट में चुनावी घोषणाएं ज्यादा हैं। जिनका लाभ जनता को मिलने वाला नहीं है। देश की आर्थिक संरचना को भूलकर बजट पेश किया गया है। इसमें गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कुछ भी नजर नहीं आ रहा। डा. शशिलता चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
- इसी वर्ष लोक सभा के चुनाव होने हैं। मोदी सरकार ने पूरा कार्यकाल जनता का शोषण करते हुए निकाल दिया। अब चुनाव के नाम पर सरकार जनता को लॉलीपॉप दिखा रही है। केवल आयकर की सीमा बढ़ाने से देश की परेशान जनता का भला होने वाला नहीं हैं। देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
बजट में जिले के लिए कोई भी घोषणा नहीं की गई। पिछले जिलों में विकास के लिए सरकार की कोई योजना दिखाई नहीं दी। यदि सरकार कोई उद्योग स्थापित करने की घोषणा करती तो आगे लाभ मिल सकता था। राजकुमार जाटव, बसपा जिलाध्यक्ष।
- मोदी सरकार का यह बजट सबसे बेहतर बजट है। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। किसान, गरीब, मजदूर सभी को सरकार ने राहत दी है। यह बजट सरकार की नियत को बताता है कि किस तरह से सरकार देश की जनता को सहूलियतें देना चाहती है- पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष।
क्या बोले विधायक-
- मोदी सरकार ने बहुत ही अच्छा बजट पेश किया है। इस बजट से हर वर्ग खुश है। सभी लघु एवं सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान विधि से 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। मनरेगा का बजट बढ़ाया है जिससे मजदूरों को लाभ होगा। देवेंद्र राजपूत, सदर विधायक।
- आम बजट बहुत ही अच्छा है। इस बजट से करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। मजदूरों के लिए भी तमाम योजनाएं लागू की गईं हैं। गैर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मेगा पेंशन योजना लागू की गई है। देश का रक्षा बजट भी बढ़ाया गया है। ममतेश शाक्य, विधायक, पटियाली।
- सरकार ने देश का बजट अच्छा प्रस्तुत किया है। लघु एवं मध्यम उद्योगों के बढ़ावे के लिए इन उद्योगों से 25 फीसदी खरीदारी सुनिश्चित करने, प्रधानमंत्री सड़क योजना का बजट बढ़ाने, आयकर की सीमा बढ़ाने, छोटे किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने जैसी तमाम योजनाएं लागू की गईं हैं। जो आज तक किसी सरकार ने नहीं की। देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अमंापुर।