फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड 31 तक बनाने होंगे

आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड 31 तक बनाने होंगे

Wed, 23 Jan 2019 11:14 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड 31 तक बनाने होंगे
ayushman yojana
एटा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। बिना कार्ड के लाभार्थी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। शासन से स्वास्थ्य विभाग को 31 जनवरी तक गोल्डन कार्ड जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिले में 90 हजार के करीब लाभार्थी हैं। इनके गोडल्डन कार्ड जिला अस्पताल पुरुष, जिला अस्पताल महिला, गौतम हॉस्पिटल जलेसर और रमेश चंद्र नेत्र चिकित्सालय में बनाए जा रहे थे। चारों केंद्रों पर अब तक 2693 कार्ड ही बनाए जा सके हैं, मगर अब प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशांत त्रिवेदी ने 31 जनवरी तक पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का आदेश जारी किया है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाकर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। तय समय सीमा में शत प्रतिशत कार्य करने वालों को शासन पुरस्कार देकर सम्मानित भी करेगा। जिला समन्वयक गौरव गोयल का कहना है कि पत्र मिल गया है। आशा और आंगनबाड़ि के सहयोग से कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर
90 हजार हैं लाभार्थी।
2693 गोल्डन कार्ड बन सके हैं।
04 स्थानों पर बन रहे हैं कार्ड।
1186 जिला अस्पताल पुरुष में बने कार्ड।
1210 जिला महिला अस्पताल में बने।
197 गौतम अस्पताल जलेसर में बने।
100 रमेश चन्द्र नेत्र अस्पताल में बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed