{"_id":"5c3dfedfbdec227375489cf8","slug":"111547566815-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारियों से मांगे गए शिक्षकों के अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षाधिकारियों से मांगे गए शिक्षकों के अभिलेख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। फर्जी डिग्री धारकों की नई सीडी आने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। सीडी के फर्जी डिग्री धारकों के सत्यापन के लिए खंड शिक्षाधिकारियों से शिक्षकों के अभिलेख मांगे हैं। तीन दिन के अंदर खंड शिक्षाधिकारियों को शिक्षकों के अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में हुए बीएड फर्जीवाड़े का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
एक बार विशेष जांच दल द्वारा भेजी गई फर्जी डिग्रीधारकों की सीडी से मिलान के बाद जिले में 81 फर्जी शिक्षक सामने आए थे। अब फिर दूसरे सीडी आने से माहौल गरमा गया है। इस सीडी से जिले में तैनात फर्जी शिक्षकों के चिह्नांकन का कार्य चल रहा है। इसी के चलते बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर सभी शिक्षकों के अभिलेख मांगें हैं। तीन दिन में खंड शिक्षाधिकारियों को ये अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। इसके बाद इनका मिलान किया जाएगा, जो भी शिक्षक फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी करते पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।