फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कुता काटने के बाद नहीं मिला इंजेक्शन, बुजुर्ग की मौत

कुता काटने के बाद नहीं मिला इंजेक्शन, बुजुर्ग की मौत

Tue, 08 Jan 2019 10:23 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
कुता काटने के बाद नहीं मिला इंजेक्शन, बुजुर्ग की मौत
अध्ययन बताते हैं कि इंजेक्शन सबसे पसंदीदा गर्भ निरोधकों में से है।
एटा। एंटी रैबीज की कमी जान लेवा होती जा रही है। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव लभेंटा निवासी वृद्ध के एंटी रेबीज इंजेक्शन न लग पाने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लभेंटा निवासी शैलेश कुमार पुत्र राम खिलाड़ी का कहना है कि उसके चाचा सुजान सिंह को नवंबर माह में कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद जिला अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए कई चक्कर लगाए। स्वास्थ्य विभाग हर रोज टहलाता रहा। मगर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लग पाया। जिससे सुजान सिंह के शरीर में एंटी रेबीज के विषाणु पनप गए और उनको कुत्ता के काटने का असर हो गया। लगातार उनकी हालत बिगड़ती गई और अंत में उनकी मौत हो गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को परिजनों ने मौत का जिम्मेदार ठहराया। इसको लेकर जिलाधिकारी आईपी पांडेय को पीड़ित परिजनों की तरह से शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच करने और जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को आदेश दिए गए है।
आईपी पांणेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed