फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाईपास के तीस फीसदी कार्य में 30 किसानों का रोड़ा

बाईपास के तीस फीसदी कार्य में 30 किसानों का रोड़ा

Sat, 05 Jan 2019 10:26 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बाईपास के तीस फीसदी कार्य में 30 किसानों का रोड़ा
पिपराघाट पुल पर आने के लिए अंडरपास रास्ता - फोटो : amar ujala
कासगंज। नदरई से गोरहा तक बनाए जा रहे कैनाल बाईपास का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 30 प्रतिशत अधूरे काम में किसान रोड़ा बने हैं। 30 किसान अभी भी अपनी अधिग्रहण भूमि का बैनामा नहीं कर रहे। इसके चलते बाईपास का काम पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए कैनाल बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। 8 किलोमीटर के दायरे में बनाए जाने वाले कैनाल बाईपास के लिए 9 सौ किसानों की भूमि का अधिग्रहण हुआ था। इनमें से 853 किसान पहले ही अधिग्रहीत की गई भूमि का बैनामा करा चुके थे। जबकि 47 किसान भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। पिछले दिनों समझा बुझाकर 17 किसानों से लोक निर्माण विभाग ने बैनामा करा लिया, लेकिन 30 किसान अभी भी बैनामा नहीं कर रहे हैं। लगभग 70 प्रतिशत तक कैनाल बाईपास का काम पूरा हो गया है। 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे कैनाल बाईपास के काम में किसानों की जिद से कुछ समय का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

संकेतांकों की जरूरत
कासगंज। बाईपास का निर्माण तो तेजी से हो रहा है, लेकिन इस मार्ग पर संकेतक नहीं लगाए गए हैं। रात के अंधेरे और कोहरे में संकेताकों की जरूरत दिखाई दे रही है क्योंकि कई गांव का रास्ता अंधेरे में दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाईपास का काम काफी हद तक हो गया है। जो किसान बैनामा नहीं कर रहे थे उनमें से कई किसान बैनामा को राजी हो गए हैं। बाईपास का काम मार्च माह तक पूरा हो जाएगा। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed