फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ड्रग वेयर हाउस निर्माण को नहीं मिल रही जमीन

ड्रग वेयर हाउस निर्माण को नहीं मिल रही जमीन

Sat, 05 Jan 2019 10:26 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
ड्रग वेयर हाउस निर्माण को नहीं मिल रही जमीन
50 लाख खाते के बाद भी नहीं बन पा रहा ड्रग वेयर हाउस - फोटो : अमर उजाला
एटा। दवाओं की विधिवत आपूर्ति करने के लिए सरकार यूपी मेडिसिन सप्लाई कार्पोरेशन के ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराना चाहती है। मगर वेयर हाउस निर्माण के लिए जिले में जमीन नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से निर्माण कार्य अटका हुआ है और दवाओं से जिले को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर यूपी मेडिसिन सप्लाई कार्पोरेशन का ड्रग वेयर हाउस का निर्माण होने के लिए छह माह पहले ही शासन का पत्र आ चुका है। इस पत्र को राजस्व विभाग को जमीन मुहैया कराने के लिए सौंपा गया। राजस्व विभाग ने मंडी समिति के सामने एक एकड़ जमीन होने की बात कही, जिसका मुआयना भी कर लिया गया। मगर राजस्व विभाग ने आज तक जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया। जिस कारण से ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिम्मेदारों का कहना है कि निर्माण कार्य एक एकड़ जमीन पर होना है, जबकि राजस्व विभाग पूरी तरह से कब्जा नहीं दिला देता है तब क निर्माण कार्य स्वास्थ्य विभाग नहीं करा सकता है। हालांकि इस स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद ही कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है।
विज्ञापन


दवा की नहीं होगी कमी
यूपी मेडिसिन सप्लाई कार्पोरेशन का ड्रग वेयर हाउस का निर्माण जिले में हो जाने से अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होगी। वेयर हाउस में एक तिमाही की दवा एडवांस में रखी जाएगी ताकि किसी भी स्थिति में दवा का वितरण होता रहे। यही कारण है कि भवन निर्माण हो जाने के बाद से जिला अस्पताल सहित जिले भर के सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग वेयर हाउस निर्माण कराने के लिए राजस्व विभाग को शासन का पत्र दिया जा चुका है। एक बार मंडी समिति के सामने जमीन दिखाई गई थी, मगर अभी तक कब्जा नहीं दिलाए जाने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed